PM मोदी के जन्मदिन पर सेवा सप्ताह शुरू, जेपी नड्डा ने किया शुभारंभ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70वें जन्मदिन पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) पूरे एक सप्ताह तक सेवा कार्यो का संचालन करेगी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोमवार को गौतम बुद्ध नगर जिले के छपरौली गांव से सेवा सप्ताह का शुभारंभ किया।
To mark PM Modi's birthday on 17th September, we'll observe 'Seva Saptah' from 14-20th September. Since it is his 70th, cleanliness & plantation drives will be conducted at 70 places in every district, there'll at least 70 virtual rallies, among other programs: BJP pres JP Nadda pic.twitter.com/eZQg3MUOY7— ANI (@ANI) September 14, 2020
उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जीवनी में अगर हम देखें तो सेवा प्रमुख लक्ष्य रहा है। देश की सेवा, जनता की सेवा, दलितों, शोषित और पिछड़े वर्गों की सेवा, जो समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की सेवा, ये उनके जीवन का ध्येय रहा। ये लक्ष्य मोदी का बचपन से था।
नड्डा ने आयोजनों की रूपरेखा बताते हुए कहा कि भाजपा ने तय किया है कि प्रत्येक जिले में 70 स्थानों पर स्वच्छता कार्यक्रम, फलों का वितरण, अस्पतालों में मरीजों की देखभाल, रक्तदान के कार्यक्रम होंगे। एक जिले में कम से कम 70 दिव्यांग भाइयों को उपकरण देने का लक्ष्य रखा गया है।
