Redmi के इस स्मार्टफोन की अगली सेल होगी 9 सितंबर को, होने वाली जानें यह खास ऑफर्स

Redmi 9A शाओमी के स्मार्टफोन पोर्टफोलियो का लेटेस्ट एंट्री लेवल स्मार्टफोन है. इसकी अगली सेल 9 सितंबर को होगी. इसे इस हफ्ते में ही लॉन्च किया गया था. ये फोन MediaTek Helio G25 प्रोसेसर और 5,000mAh की बड़ी बैटरी के साथ आता है
Redmi  स्मार्टफोन

रेडमी 9A शाओमी के स्मार्टफोन पोर्टफोलियो का लेटेस्ट एंट्री लेवल स्मार्टफोन है. इसकी अगली सेल 9 सितंबर को होगी. इसे इस हफ्ते में ही लॉन्च किया गया था. ये फोन MediaTek Helio G25 प्रोसेसर के साथ और इस में 5,000mAh की बड़ी बैटरी के साथ आता है.|

रेडमी 9A को दो वेरिएंट्स में भारत में उतारा गया है. इसके 2GB + 32GB वेरिएंट की कीमत 6,799 रुपये और 3GB + 32GB वेरिएंट की कीमत 7,499 रुपये रखी गई है. ग्राहक इसे तीन कलर ऑप्शन- मिडनाइट ब्लैक, नेचर ग्रीन और सी ब्लू में खरीद पाएंगे.
रेडमी 9A की बिक्री दोपहर 12 बजे से ऐमेजॉन, शाओमी की साइट और मी होम स्टोर्स से होगी. जल्द ही इसके ऑफलाइन रिटेल पार्टनर्स पर भी पहुंचने की उम्मीद है.
ऐमेजॉन पर मिलने वाले ऑफर्स की बात करें तो ग्राहकों को HSBC कैशबैक कार्ड्स पर 5 प्रतिशत इंस्टैंट डिस्काउंट और प्राइम मेंबर्स को ऐमेजॉन पे ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड पर 5 प्रतिशत की फ्लैट छूट मिलेगी. साथ ही यहां नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन्स भी ग्राहकों को दिए जाएंगे.
रेडमी 9A के स्पेसिफिकेशन्स
डु्अल-सिम (नैनो) सपोर्ट वाला ये स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 बेस्ड MIUI 12 पर चलता है और इसमें 6.53-इंच HD+ (720x1,600 पिक्सल) LCD डॉट ड्रॉप डिस्प्ले दिया गया है. फोटोग्राफी के लिए Redmi 9A के रियर में 13MP का सिंगल कैमरा और सेल्फी के लिए फ्रंट में 5MP का कैमरा दिया गया है.
इसमें 3GB रैम के साथ ऑक्टा-कोर MediaTek Helio G25 प्रोसेसर मौजूद है. इसकी इंटरनल मेमोरी 32GB तक की है, जिसे कार्ड की मदद से 512GB तक बढ़ाया जा सकता है.
Redmi 9A की बैटरी 5,000mAh की है और यहां 10W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है. वहीं, कनेक्टिविटी के लिहाज से यहां 4G LTE, Wi-Fi, एक 3.5mm ऑडियो जैक और माइक्रो-USB पोर्ट का सपोर्ट मौजूद है.