WhatsApp जल्द लाएगा Vacation Mode मोड यूजर को ऐसे मिलेगा इससे फायदा
WhatsApp जल्द एंड्रॉयडर यूजर्स के लिए Vacation Mode लॉन्च कर सकता है। लेटेस्ट एंड्रॉयड बीटा अपडेट से WhatsApp के नए फीचर्स की जानकारी मिली है।
नई दिल्ली, . Facebook ओन्ड मैसेजिंग ऐप WhatsApp जल्द एंड्रॉयडर यूजर्स के लिए Vacation Mode लॉन्च कर सकता है। लेटेस्ट एंड्रॉयड बीटा अपडेट से WhatsApp के नए फीचर्स की जानकारी मिली है। WhatsApp ट्रैकिंग वेबसाइट WABetaInfo के मुताबिक WhatsApp की तरफ से दोबारा इस फीचर्स पर काम शुरू कर दिया गया है, जिसकी टेस्टिंग WhatsApp ने बीच में छोड़ दी थी।
यूजर्स को क्या होगा फायदा
WhatsApp का Vacation Mode अर्काइव चैट को म्यूट करने का ऑप्शन उपलब्ध कराएगा। दरअसल मौजूदा वक्त में अर्काइव चैट में नया मैसेज आने पर नोटिफिकेशन का पॉपअप मिलता है, जिसे Vacation Mode के आने के बाद म्यूट किया जा सकेगा। मतलब अर्काइव चैट में नया मैसेज आने पर
नोटिफिकेशन पॉप-अप नहीं होगा।
Vacation Mode के लिए मिलेगा एक नया डेडिकेटेड सेक्शन
WhatsApp की तरफ से Google Play Beta प्रोग्राम के जरिए नया अपडेट जारी किया है। Android के लिए WhatsApp v2.20.199.8 Beta जारी किया गया है। WABetaInfo रिपोर्ट के मुताबिक Vacation Mode के लिए एक नया डेडिकेटेड सेक्शन दिया जाएगा, जो अलग पैरामीटर्स को चुनने का विकल्प मुहैया कराएगा। नए फीचर के लाइव होने से आर्काइव चैट आपकी चैट लिस्ट में सबसे ऊपर पहुंच जाएगी, जिस पर टैप करने से एक अलग डेडिकेटेड सेक्शन खुलेगा। इस नए बटन को नोटिफिकेशन कहा जाएगा।
नए नोटिफिकेशन में मिलेंगे दो ऑप्शन
इस नोटिफिकेशन में दो नए ऑप्शन Notify New Messages और Auto-hide inactive चैट मिलेंगे। यहां से यूजरस नए मैसेज के आने पर चैट को म्यूट कर सकेंगे। अगर यूजर Notify New Messages के डिसेबल ऑप्शन का चुनाव करता है, तो आर्काइव चैट में नया मैसेज आने पर भी वो सीधे आर्काइव में पहुंचेगा। वहीं दूसरे Auto-hide inactive chats को सेलेक्ट करने पर Vacation Mode का एक एक्सटेंशन दिखेगा और अगर आप इसे इनेबल्ड करते हैं, तो 6 माह पुरानी चैट ऑटोमेटिकली आर्काइव में पहुंच जाएगी।
