ड्रग्स खरीदते हुए रंगेहाथ पकड़ी गई यह अभिनेत्री

Sushant Singh Rajput news ,Sushant Singh Rajput News सुशांत सिंह राजपूत न्यूज़ हिंदी सुशांत सिंह राजपूत Sushant Singh Rajput News Today न्यूज़ अपडेट

Sushant Singh Rajput news

सुशांत सिंह राजपूत ( Sushant Singh Rajput news,) केस में ड्रग्स एंगल आने के बाद बॉलीवुड और टीवी के कई सेलेब्स नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के चंगुल में फंसे। हाल ही में, बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) की गर्लफ्रेंड के भाई को ड्रग्स केस में गिरफ्तार किया गया था 

जिसके बाद कई ड्रग्स पैडलर का भी NCB को पता चला। वहीं, अब एनसीबी ने टीवी की मशहूर अभिनेत्री प्रीतिका चौहान (Preetika Chauhan) को रंगे हाथ पकड़ा है। प्रीतिका चौहान के गिरफ्तार होते ही टीवी इंडस्ट्री में हड़कंप मच गया।

प्रीतिका पर ड्रग्स का सेवन और खरीदने-सप्लाई करने का आरोप लगा है। एनसीबी ने ड्रग्स रैकेट में प्रीतिका चौहान को रंगे हाथ पकड़ा है।

दरअसल, एनसीबी ने वर्सोवा के मच्छीमार इलाके में छापेमारी की थी, जहां एनसीबी ने रंगे हाथ प्रीतिका को ड्रग्स खरीदते हुए पकड़ा। प्रीतिका के अलावा चार और लोगों को गिरफ्तार किया गया है। प्रीतिका के पास से 99 ग्राम ड्रग्स मिला है।

प्रीतिका चौहान ने कई टीवी सीरियल्स में काम किया है। उन्होंने 'संकटमोचन महाबली हनुमान, सावधान इंडिया और जग जननी मां वैष्णोदेवी सहित कई टीवी सीरियल्स में काम किया है। 

प्रीतिका बेसिकली हिमाचल प्रदेश की रहने वाली हैं। बता दें कि, सुशांत केस में ड्रग्स एंगल आने के बाद बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को भी गिरफ्तार किया गया था। कहा जा रहा था कि रिया ने पूछताछ में बॉलीवुड कई सेलेब्स का नाम लिया था, जो ड्रग्स लेन-देन में शामिल थे। तभी से एनसीबी लगातार इस मामले की तह तक जाने में लगी है।

यूज़वेंद्र चहल की मंगेतर इस धनश्री वर्मा ने बीच पर धमाकेदार डांस हुआ वीडियो वायरल