प्रेमिका की फरमाइश ने बना दिया एटीएम हैकर , चार गिरफ्तार , बड़े शातिर तरीके से निकाले लाखों रुपये

प्रेमिका की फरमाइश ने बना दिया एटीएम हैकर , चार गिरफ्तार , बड़े शातिर तरीके से निकाले लाखों रुपये
प्रेमिका की फरमाइश ने बना दिया एटीएम हैकर , चार गिरफ्तार , बड़े शातिर तरीके से निकाले लाखों रुपये

कानपुर, 26 अक्टूबर । कल्याणपुर पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर चार शातिर एटीएम हैकरों को दबोच लिया। पुलिस पूछताछ में शातिरों ने जो राज कबूले उसे सुन पुलिस भी हैरत में पड़ गई। शातिर खाते से पैसा भी निकाल लेते थे, फिर बैंक में शिकायत कर दोबारा पैसा फिर खाते में मंगवा लेते थे। शातिरों के कई साथी अभी पुलिस की पकड़ से दूर है। पुलिस ने शातिरों के पास से कई एटीएम लैपटॉप सहित बाइक भी बरामद कर ली। वहीं पुलिस फरार साथियों की तलाश में जुटी हैं।

कल्याणपुर सीओ अशोक कुमार सिंह ने सोमवार को बताया कि रविवार को देर रात कल्याणपुर थाना की पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो शातिर एटीएम हैकर आकाश और सुजीत किसी एटीएम से क्लोन के माध्यम से पैसे निकालने की फिराक में घूम रहे हैं।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने गहनता से वाहनों की चेकिंग करना शुरू कर दिया। तभी एक बाइक से दो युवक पुलिस को आते दिखे। पुलिस ने जब बाइक सवारों को रुकने का इशारा किया तो वह बाइक घुमाकर भागने लगे। जिसके बाद पुलिस ने दौड़ा कर दोनों युवकों को धर दबोचा। वहीं पुलिस ने जब युवकों की तलाशी ली तो शातिरों के पास के पास से दो लैपटॉप कई मोबाइल बरामद हुए। शक होने पर पुलिस दोनों थाने ले आई और दोनों युवकों से जब गहनता से पूछताछ की तो शातिरों ने जो राज उगले उसे सुनकर पुलिस के भी पैरो तले जमीन खिसक गई।

इस तरह बैंक को लगाते थे चूना

शातिरों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह वह अपने साथियों से मिलकर भोले भाले लोगो को अपने जाल में फंसाकर उनका बैंक में पहले खाता खुलवाते हैं। फिर खाता खुलवाने के बाद ग्राहक का एटीएम बनवाने का फार्म भरते थे और एटीएम आने का इंतजार करते हैं। एटीएम आने के बाद उसका पिन देख लेते थे। इसके बाद ग्राहक से अपने खाते में पैसा डलवाते थे। पैसा डलवाने के बाद एटीएम चेक करने के बहाने ग्राहक से एटीएम ले लेते थे और पूरा प्रक्रिया करने के बाद जब जहां से पैसा निकलता था वहां पर किसी पिन या एरिया के माध्यम से उसे खुलने नहीं देते थे और खाते से पैसा भी कट जाता था। जब ग्राहक चला जाता था तो ग्राहक के एटीएम का क्लोन बनाकर ग्राहक का पैसा पार कर देते थे। उसके बाद संबधित बैंक के कस्टमर केयर से बात कर पैसा कट जाने की शिकायत दर्ज करवाते थे और कुछ दिनों बाद दोबारा ग्राहक के खाते में पैसा वापस आ जाता था। ऐसा करके कई लोगों के खाते से शातिर लाखों रुपए पार कर चुके थे। पुलिस पूछताछ में शातिरों ने अपने कई साथियों के नाम बताए वहीं शातिरों की निशानदेही पर पुलिस ने सुल और हर्षित को फतेहपुर जनपद से गिरफ्तार कर लिया।जिनके पास से पुलिस ने बीस एटीएम, क्लोन बनाने वाली चिमटी, सरिया आठ चाभी के गुच्छा सहित कई चीजें बरामद की।

प्रेमिकाओं का शौक पूरा करने के लिए बने हैकर

शातिरों ने पुलिस को बताया कि चारो युवकों की प्रेमिका है जिनके शौक पूरा करने के लिए वह अपराध की दुनिया में आए।वह उनसे रोज़ मिलकर हजारों रूपए खर्च करते थे। जिस वजह से उनको पैसों की सख्त आवश्यकता रहती थी। अपराध करने का यह तरीका उनके गिरोह के एक सरगना ने बताया था। जिसने पैसा निकालने का तरीका बताया था। वहीं क्षेत्राधिकारी कल्याणपुर ने बताया कि शातिर भोले भाले लोगों को अपने जाल में फंसाते थे और उनके खाते से पैसा निकाल लेते थे। पुलिस को इनके कई साथियों के नाम पता और इनके ठिकाने का पता चला है पुलिस ने अभी इनके चार साथियों को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने इनके पास से करीब बीस एटीएम कार्ड दो लैपटॉप और आठ मोबाइल बरामद किए हैं। पुलिस इनके अन्य साथियों की तलाश में जुटी है।जल्द पुलिस इनके अन्य साथियों की तलाश में जुटी हैं।जल्द पुलिस इनके अन्य साथियों को गिरफ्तार धर दबोचेगी।